गढ़वा में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान, 65 मरीजों का सफल उपचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा के रंका रोड स्थित साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल चश्मा घर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक 65 मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उनकी आंखों में लेंस प्रत्यारोपित किए गए हैं और उन्हें चश्मे भी उपलब्ध कराए गए हैं।

साईं नेत्रालय एंड हॉस्पिटल के निदेशक तौकीर अहमद ने बताया कि पिछले कई दिनों से जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक सैकड़ों मरीज इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही।

संरक्षक तनवीर अहमद ने कहा कि आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग हैं। इस तरह के अभियानों से जरूरतमंद लोगों को दृष्टि सुधारने में मदद मिलती है, जिससे उनका जीवन आसान बनता है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें