गढ़वा: ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़वा बेलचंपा-मेंढ़ना सड़क पर ट्रैक्टर की टक्कर से मां और पुत्री घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के मेंढ़ना खुर्द गांव निवासी शंभू पासवान की पत्नी रीता देवी और पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रीता देवी और चांदनी कुमारी पैदल बेलचंपा जा रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 134










