शहीदों का सर्वोच्च बलिदान,याद रखेगा हिंदुस्तान – अलखनाथ पाण्डेय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा पुलवामा हमले की 6वीं बरसी पर आर के पब्लिक स्कूल में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।
14 फरवरी 2019 को कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को आरके पब्लिक स्कूल ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।मॉर्निंग प्रेयर के बाद इन शहीद जवानों को याद कर स्कूल परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर इन वीर जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने कहा कि आज भी जब उन्हें उस हमले की तस्वीरें याद आती हैं तो वह सिहर जाते हैं।इस अवसर पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि शहीद कभी मरते नहीं बल्कि अमर हो जाते हैं।आज पूरा देश शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज से छह साल पहले, 14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3 बजे, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक ऐसा आतंकी हमला हुआ जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हमला किया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में और तनाव बढ़ा दिया था, क्योंकि इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन का हाथ था।उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले के ठीक 12 दिन बाद, अपने वीर जवानों की शहादत का बदला लिया। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक  करके जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया।
इस हमले को छह साल हो गए हैं, लेकिन शहीद जवानों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा। हर साल 14 फरवरी को पूरे भारत में इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है।पुलवामा हमला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसका जवाब भारत ने मजबूती से दिया।यह दिन हमें उन बहादुर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।इस अवसर पर स्कूल के छात्र -छात्राओं ने देशभक्ति कविता और गाने की सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें