गढ़वा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा-चिनिया सड़क पर तसरार के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के उचरी गांव निवासी कैप खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चिनिया से लौट रहा था, तभी तसरार के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें