गढ़वा। नारायणपुर, टंडवा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में अभिभावक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस उपलक्ष्य में विद्यालय के सभी बच्चों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया, जिनका विद्यालय परिवार ने हृदयपूर्वक अभिनंदन किया।
पेरेंट्स स्पोर्ट्स समिट कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत तथा विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस आयोजन में महिलाओं और पुरुषों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।
पुरुष प्रतिभागियों के परिणाम:
- बैलेंसिंग द बॉल: प्रथम स्थान – विनोद लकड़ा, द्वितीय स्थान – राहुल साहू, तृतीय स्थान – उपेंद्र विश्वकर्मा।
- स्किपिंग द रोप: प्रथम स्थान – डॉ. मोहसिन आलम, द्वितीय स्थान – उपेंद्र कुशवाहा, तृतीय स्थान – आनंद कुमार।
- मार्बल एंड स्पून: प्रथम स्थान – आशुतोष कुमार, द्वितीय स्थान – सोनम कुमार द्विवेदी, तृतीय स्थान – मंदीप यादव।
- ब्रिक वॉकिंग: प्रथम स्थान – केदार नाथ, द्वितीय स्थान – विनोद लकड़ा, तृतीय स्थान – उपेंद्र विश्वकर्मा।
महिला प्रतिभागियों के परिणाम:
- सुई-धागा रेस: प्रथम स्थान – निधि कश्यप, द्वितीय स्थान – सविता कुमारी, तृतीय स्थान – रेशमा खलखो।
- मार्बल एंड स्पून: प्रथम स्थान – प्रियंका द्विवेदी, द्वितीय स्थान – श्वेता देवी, तृतीय स्थान – पूजा कुमारी।
- बैलेंसिंग द बॉल: प्रथम स्थान – रिंकू कुमारी, द्वितीय स्थान – रीना कुमारी, तृतीय स्थान – खुशबू निशा।
- स्किपिंग द रोप: प्रथम स्थान – ललिता कुमारी, द्वितीय स्थान – रेशमा खलखो, तृतीय स्थान – सुमेधा कुमारी।
प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय द्वारा इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों में खेलों के प्रति रुचि उत्पन्न करना, तनाव दूर करना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। उपस्थित अभिभावकों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद उठाया और इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।
विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रारंभ हो चुका है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय निदेशक श्री अनूप सोनी, सचिव श्री आलोक सोनी, श्री सोनू कुमार और आकाश सर उपस्थित थे। इसके अलावा, श्री जितेंद्र सिन्हा (एडवोकेट), अन्य अभिभावक, शिक्षकगण एवं विद्यालय के कर्मचारी भी मौजूद थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










