पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ता ने किया 32 यूनिट रक्तदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के मौके पर गढ़वा में कार्यकर्ताओं ने 31 यूनिट रक्तदान किया। 16 फरवरी को कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पूर्व मंत्री श्री ठाकुर का काफी जोश खरोश के साथ जन्मदिन मनाया। पूर्व मंत्री के गढ़वा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। साथ ही आवास पर ही रक्तदान शिविर का आयोजन कर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने 32 यूनिट रक्तदान भी किया।

मौके पर झामुमो के ज़िलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सेवा का मिसाल कायम किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों का इतिहास रच दिया है। वे हमेशा गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा में तत्पर रहते हैं। हम सभी कार्यकर्ता भी उनके सेवा कार्यों को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित हैं। सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से बढ़कर दूसरा कोई भी दान नहीं है। पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर कार्यकर्ता हमेशा अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करते हैं। साथ ही गरीबों की अन्य माध्यमों से भी सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री श्री ठाकुर जनता की सेवा में पहले भी समर्पित थे, आज भी समर्पित हैं और आगे भी आजीवन जन सेवा में समर्पित रहेंगे। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने जन सेवा एवं विकास कार्यों का मिसाल पेश किया है। उनके जितना कार्य करने वाला दूसरा कोई जनप्रतिनिधि ना तो आज तक हुआ है और न ही आगे होने की उम्मीद है।
रक्तदान करने वालों में धीरज दुबे, इम्तियाज सिद्दीकी उर्फ मुन्ना, अंकुश सिंह, धीरज गुप्ता, हरिओम चौबे, आरिफ अंसारी ,फैयाज अंसारी, मासूम खान, विवेक सिंह, तरेश कुमार सिंह, बबलू सिंह, अहमद रजा, चंदन जायसवाल,
उमेश यादव, रेखा चौबे, शुभम गुप्ता, नैयर अंसारी,
धनंजय यादव, छोटू कुमार, राजा सिंह (सौरव सिंह),
अनिकेत सिंह, सुजाता सिंह, मयंक द्विवेदी, समीरा बीबी, प्रिंस सिंह, प्रियम सिंह, मुकुल कुमार, रबिन्द्र पासवान, ऋत्विक कुमार सिंह, मो. जाफर खान, रौशन सिंह व अभिषेक मेहता का नाम शामिल है।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, नितेश सिंह, मिंथिलेश झा, राजा सिंह, प्रियम, आशीष अग्रवाल, वंदना जयसवाल आदि उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें