गढ़वा पिंडरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट 2025 को लेकर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि मोदी सरकार का बजट 2025 पूरी तरह जनहितकारी है और इससे आम जनता को विशेष लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्रीकांत दुबे ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक है और इससे आम आदमी को काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान किए गए हैं, साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है। मोदी सरकार ने देश हित में बजट बनाकर एक बड़ा जनकल्याणकारी कार्य किया है।
पूर्व सांसद घुरण राम ने कहा कि यह बजट गरीबों के उत्थान के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि देश को पहली बार ऐसा नेतृत्व मिला है, जो दिन-रात देश हित में मजबूती से काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत विश्व गुरु बनेगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी, विनय चौबे, गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, जितेंद्र चंद्रवंशी, पवन कुमार, ओमप्रकाश दास, कंचन पांडेय, अंसाद बाबू, धनंजय गौड़, विकास तिवारी, विशाल गुप्ता, रविंद्र साव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










