गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी व सब्जी व बुन्दिया रसगुल्ला वितरण किया गया. एक महिला द्वारा अपने पुत्र के जन्मदिन पे संस्था को गुप्तदान के रूप मे सहयोग किया महिला ने बताया कि सोशल वर्कर संस्था के यह कार्य सोशल मिडिया पे देख कर संस्था के सदस्य को सम्पर्क कर सहयोग किया संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के लोग फ़ूड फॉर हंगर का प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे हैं. इसी कड़ी मे संस्था के 63वां सप्ताहिक भंडारा मे एक महिला के द्वारा सहयोग किया पुरी टीम की ओर से उनके पुत्र को जन्मदिन कि बधाई दी ओर महिला को सहयोग करने हेतु आभार प्रकट किया गया इस अवसर पर सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप,बाला केशरी, यश गुप्ता, पयूष गुप्ता आदि उपस्थित थे.
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










