समय समय पे पीड़ितों को संस्था करवा रही है रक्त उपलब्ध : आकाश केशरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वाधान मे सदर अस्पताल गढ़वा मे एक यूनिट रक्तदान कराया गया ब्लड बैंक के कर्मचारियों द्वारा यह सूचना मिली कि दिव्यांशु चंद्रवंशी उम्र 17 वर्ष जो भवनाथपुर गढ़वा के रहने वाली है व जॉन्डिस पीड़ा से पीड़ित है उनके शरीर मे मात्र 6 ग्राम रक्त है उन्हे एबी पॉजिटिव की आवश्कता थी तभी आकाश केशरी समाजसेवी मंटू मालाकार जिनका रक्त समूह एबी पॉजिटिव है उन्हे रक्तदान को करने को राजी कर रक्तदान करवाया पीड़ित युवा भाई को तत्काल रक्त उपलब्ध कराया मंटू मालाकार ने बताया कि उनके जीवनकाल के यह 23वां रक्तदान है उन्हे रक्तदान कर काफी मन प्रफुलित होता है कि हमारा रक्त किसी के काम आया मोके पे संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा शहर के सभी युवा संस्था से जुड़ कर समय समय पर रक्तदान कर रहे है संस्था के युवा से हर सम्भवत प्रयास हमेशा किया जाता है की जहा जरूरत हो ओहा हमारी टीम खड़ी रहे ताकि जरूरतमन्दो को संस्था से मदद मिल सके जहा तक लोगो की मदद हो सके रक्तदाता ने रक्तदान कर मनवता का परिचय दिया पुरी टीम की ओर से रक्तदाता को बधाई दिया गया कार्यक्रम मे संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी केशरी,विजय केशरी संस्था कर मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकर आदि मौजूद थे

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें