आरके पब्लिक स्कूल में छत्रपति शिवाजी की जयंती  धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा आरके पब्लिक स्कूल में छत्रपति शिवाजी की जयंती  धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम का शुभारंभ शिवाजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं  नमन कर किया गया।इस दौरान स्कूल असेंबली में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ का उदघोष भी किया गया।इस मौके पर स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पाण्डेय ने कहा कि जब भी भारतीय इतिहास के महान राजाओं की बात आती है तो छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम जरूर आता है।छत्रपति शिवाजी ने हमेशा प्रजा के लिए अन्याय के खिलाफ लड़कर लोगों की भलाई की। छत्रपति शिवाजी महाराज एक मराठा योद्धा और पश्चिमी भारत में मराठा साम्राज्य के संस्थापक थे। उन्हें सैन्य रणनीतिकार, कुशल प्रशासक और वीर योद्धा के रूप में जाना जाता है।उन्होंने कभी भी जाति, धर्म या रंग के आधार पर लोगों के बीच अंतर नहीं किया। इसलिए उनके प्रशंसक उन्हें छत्रपति शिवाजी कहते थे। छत्रपति शिवाजी महाराज ने शक्तिशाली मुगल शासक औरंगजेब की सेना से कई युद्ध लड़े और विजय हासिल की। उन्होंने हिन्दू एवं मराठा साम्राज्य की स्थापना की।उन्होंने ही बीजापुर के आदिलशाही से मराठों को आजादी दिलाई।गुरिल्ला युद्ध की अवधारणा का जनक छत्रपति शिवाजी ने 17वीं सदी में बहुत बड़ी सेनाओं को हराने के लिए गुरिल्ला रणनीति विकसित की थी।उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य संतोष पाण्डेय,अनुप कुमार पाण्डेय, अनिल सिन्हा,अनिता सिन्हा,देवेन्द्र सिंह,गीता पाण्डेय,अभिलाषा तिवारी, इम्तियाज खान, श्वेता पाण्डेय एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें