गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी व सब्जी व बुन्दिया व रसगुल्ला तथा केक वितरण किया गया. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे विवेक कश्यप अपने भगिना के जन्मदिन पे तथा रितेश रंजन अपनी पुत्री के जन्मदिन पे संस्था के सप्ताहिक भंडारा मे सहयोग किया. दोनो अभिवाभावक रितेश रंजन तथा विवेक कश्यप ने एक ही स्वर मे बताया की सोशल वर्कर संस्था के द्वारा यह फ़ूड फॉर हंगर का यह प्रोजेक्ट निरंतर बहुत दिनों से जारी है इससे पूर्व मे भी हम सभी शामिल हुए काफी है सराहनीय कार्य है ओर हमलोगो ने अनुभव किया लगभग 200 को भोजन कराया मे उनलोगो से अपील करना चाहता हु जो इस प्रकार का समाजिक सोच रखते है जिन्हे जरूरतमन्दो की सेवा करना का मन करता हो उनके लिए सोशल वर्कर संस्था के बैनर तले यह फ़ूड फॉर हंगर सबसे बेहतर तरिका है संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के लोग फ़ूड फॉर हंगर का प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे हैं. इसी कड़ी मे विवेक कश्यप तथा रितेश रंजन जी ने भंडारा मे भरपुर सहयोग इससे पूर्व मे भी दोनो ने संस्था के सप्ताहिक भंडारा मे सहयोग किया था संस्था के पुरी टीम ने उन दोनो बच्चों के जन्मदिन की बधाई दिया गया इस अवसर पर सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता,पियूष गुप्ता,शुभम चौबे,आदि उपस्थित थे.
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










