गढ़वा में लाखों की लागत से बना वॉटर टावर बेकार, ग्रामीणों को नहीं मिला पानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा जल जीवन मिशन के तहत परिहारा पंचायत के बलीगढ़ ग्राम में 8000 लीटर क्षमता वाला वॉटर टावर लाखों रुपये खर्च कर बनवाया गया था। सरकार की मंशा थी कि इस टावर के माध्यम से स्थानीय लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि यह वॉटर टावर निर्माण के बाद से आज तक एक दिन भी चालू नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक की लापरवाही के कारण यह योजना बेकार पड़ी हुई है, और वे सरकार की इस योजना का कोई लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। कई बार उन्होंने गढ़वा स्वच्छता प्रमंडल के कार्यालय में शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि सरकार ऐसी योजनाओं को जनता की सुविधा के लिए चलाती है या केवल भ्रष्टाचार और बंदरबांट के लिए?

इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें