गढ़वा जिले में सड़क हादसा: मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, दो गंभीर घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले के कांडी-मझिआंव मार्ग पर महुली गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन छात्रों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृत छात्र की पहचान सेतो गांव निवासी खादिम अंसारी के पुत्र सुल्तान अंसारी (17 वर्ष) के रूप में हुई है। घायल छात्रों में बबलू बैठा के पुत्र जय कुमार (16 वर्ष) और बाल्मीकि राम के पुत्र लवकुश कुमार (17 वर्ष) शामिल हैं।

मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे थे छात्र

घटना के संबंध में बताया गया कि तीनों छात्र मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोरवे विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे थे। लेकिन महुली गांव के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सुल्तान अंसारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि जय कुमार और लवकुश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें