डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में बीते दो मार्च को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी विकास यादव को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव में बीते दो मार्च को हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी विकास यादव को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि बीते 2 मार्च को थाना क्षेत्र के रारो गाँव में किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसका कांड संख्या 14/25 प्राथमिकी नामजद अभियुक्त विकाश यादव पिता उदय यादव ग्राम रारों थाना डंडई जिला गढ़वा के निवासी को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत गढ़वा जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट के घटना के बाद से आरोपी फ़रार चल रहा था। गुरुवार की रात सशस्त्र पुलिस बल के साथ बघौता गांव से छापेमारी कर गिरफ़्तार किया गया। जिससे काग़ज़ी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि दो मार्च को डंडई थाना क्षेत्र के रारो निवासी विकाश यादव के द्वारा किसी बात को लेकर गांव के ही शिवधर यादव के साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत की गई थी।जिस पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें