गढ़वा: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले के बभनी गांव में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर श्री बंशीधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान बभनी गांव निवासी गोपाल राम के 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अमित और उसकी पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी से परेशान होकर शुक्रवार की रात उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने चौकीदार के माध्यम से श्री बंशीधर नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें