कार दुर्घटना में एक घायल, समाजसेवी दौलत सोनी ने पहुंचाया अस्पताल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: पलामू जिला के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के राजहरा गांव निवासी महेंद्र चंद्रवंशी का पुत्र दीपक कुमार (40 वर्ष) एक कार दुर्घटना में घायल हो गया। घटना के बाद समाजसेवी दौलत सोनी ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा था।

घायल दीपक कुमार ने बताया कि वह अपने घर, रंका गांव, में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान मेड़ना फोर लेन के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दुर्घटना हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दौलत सोनी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दीपक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। इसके बाद उन्होंने घायल के परिजनों को सूचना दी। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर करवाकर हायर सेंटर ले गए।

दुर्घटना में दीपक के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें