किडजी प्ले स्कूल का 9वां वार्षिकोत्सव भव्य रूप से संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा 10 मार्च को किडजी प्ले स्कूल के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शहर के रेहला रोड स्थित ग्रैंड व्यू होटल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके माता-पिता ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रस्तुतियां दीं। अभिभावकों और बच्चों ने मिलकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी के लिए खानपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतान पाठक, विपिन कुमार केसरी और स्कूल के निर्देशक सुप्रीत केसरी उपस्थित रहे। साथ ही, अभिभावकों में डॉक्टर आशीष कुमार, डॉक्टर पी.के. राव, डॉ. नितेश कुमार, शिवम केशरी, सुरेश केसरी, रवि केसरी, राजकुमार सिंह, पंकज कुमार, विशाल सिंघम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम की सफलता में अध्यापिका प्रियंका गुप्ता, शिक्षिका अर्चना पाठक, श्वेता सोनी, निधि दुबे, अदिति केसरी और पूजा कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के समापन के बाद बच्चों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर होली के रंग में रंगकर जमकर मस्ती की। इस आयोजन के साथ ही स्कूल में होली की छुट्टी घोषित कर दी गई, और अब स्कूल 18 मार्च को पुनः खुलेगा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें