गढ़वा: शादी तय होने के बाद युवती ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या की कोशिश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के सुगवा दामर में एक युवती ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय हो गई थी, लेकिन उसके और होने वाले पति के बीच मोबाइल पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बात से आक्रोशित होकर युवती ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया।

जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजनों ने तत्काल उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें