गढ़वा कांडी सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, दो घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले के कांडी सड़क पर घोड़दाग के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतका की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी प्रदीप राम की 30 वर्षीय पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में उनके दो पुत्र, राजू कुमार और रोशन कुमार, भी घायल हो गए।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बर्दिया से श्रीनगर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़दाग के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रीमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों और मृतका को गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें