झारखंड राज्य के 17 जिला परिषद अध्यक्षों (रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, दक्षिणी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, गढ़वा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़) का तीन दिवसीय आवासीय शैक्षणिक भ्रमण केरल इंस्टीट्यूट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन (KILA), केरल में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि मंडल भाग ले रहा है, जहां वे केरल की पंचायती व्यवस्था से रूबरू होंगे। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधि केरल के एक ग्राम पंचायत और एक जिला परिषद का दौरा करेंगे, जहां वे स्थानीय शासन व्यवस्था, वित्तीय संसाधनों (फंड), कार्य प्रणाली (फंक्शन) और अधिकारियों (फंक्शनरीज) की भूमिका को समझने का अवसर प्राप्त करेंगे। इस दौरे से झारखंड के जनप्रतिनिधियों को अपने राज्य में पंचायत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










