हर मंगलवार को सैकड़ों जरूरतमंदों की आस को कभी बंद नहीं होने देगी संस्था: आकाश केशरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी और बुंदिया-रसगुल्ला का वितरण किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष जायसवाल (माँ गायत्री मेडिकल एजेंसी) ने अपने पुत्र शुभाशीष जायसवाल के जन्मदिन पर संस्था के साप्ताहिक भंडारे में सहयोग दिया। मौके पर उपस्थित संतोष जायसवाल ने कहा कि सोशल वर्कर संस्था द्वारा आयोजित “फूड फॉर हंगर” अभियान, जो युवाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है, अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा, “मैं अपने पुत्र के जन्मदिन पर इस साप्ताहिक भंडारे में शामिल हुआ और देखा कि किस तरह जरूरतमंद लोग आशा के साथ यहां आते हैं, यह जानते हुए कि मंगलवार को संस्था द्वारा भंडारा जरूर होगा। इसी क्रम में मैंने संकल्प लिया है कि आगे भी जब जरूरत पड़ेगी, मैं साप्ताहिक भंडारे में सहयोग करूंगा। लोगों के बीच प्रसाद वितरण कर मन बहुत प्रसन्न हुआ। इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम होगी।”

संस्था के संचालक आकाश केशरी ने बताया कि शहरवासी “फूड फॉर हंगर” प्रोजेक्ट को निरंतर जारी रखने में सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में संस्था के 67वें साप्ताहिक भंडारे में संतोष जायसवाल ने योगदान दिया। इस अवसर पर संस्था की पूरी टीम ने शुभाशीष जायसवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

इस आयोजन में सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, बाला केशरी, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें