सीआरपीएफ के मंडल कैंप में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा बरवाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित मंडल स्थित के०रि०पु०बल (सीआरपीएफ) ए/172 बटालियन कैंप परिसर में कमांडेंट श्री नृपेन्द्र कुमार सिंह के तत्वावधान में दिनांक 18/03/2025 को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अति गरीब, किसानों और ग्रामीणों के जीवन को सुगम बनाने, कृषि को बढ़ावा देने तथा उनके बच्चों को शिक्षा और खेल के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की सामग्रियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उन्नत कृषि बीज, बच्चों की पठन-पाठन सामग्री, पानी टंकी, सोलर लैम्प, मच्छरदानी सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही, ग्रामीणों में देशप्रेम और खेल को बढ़ावा देने के लिए करमडीह तथा मंडल की टीमों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल की टीम विजयी रही।

इस मौके पर कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि 172 बटालियन सीआरपीएफ का सदैव प्रयास रहा है कि क्षेत्र के आमजन को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बटालियन द्वारा नियमित रूप से जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जाएं, जिससे ग्रामीणों का समुचित विकास हो और वे अधिक लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर ए/172 मंडल कैंप के समवाय अधिकारी श्री मस्के हर्ष गौतम (सहायक कमांडेंट), मोरवई पंचायत के मुखिया आशीष सिंह, बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें