गढ़वा ऑक्सफोर्ड स्कूल में सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा कहते हैं कि यदि मन में आत्मविश्वास और लगन हो, तो पत्थर में भी पेड़ उगाया जा सकता है। यही कर दिखाया है ऑक्सफोर्ड के विद्यार्थियों ने। गढ़वा, टंडवा, नारायणपुर स्थित ऑक्सफर्ड पब्लिक स्कूल में सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर परीक्षा परिणाम-पत्र के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का भी आयोजन किया गया।

प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों का परीक्षा परिणाम देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। PTM के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कैलिग्राफी और मॉडल्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कहा जाता है कि मेहनत का फल मीठा होता है, और यहां के विद्यार्थी अपनी मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के बल पर अपने भविष्य को निखार रहे हैं। उनका प्रदर्शन शैक्षणिक, खेल-कूद, बौद्धिक, कला एवं साहित्य के क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट रहा है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत संतोषजनक रहा।

विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्य महोदय एवं शिक्षकगणों ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ज्ञात हो कि गढ़वा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। यह विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं ओलंपियाड का आयोजन कर विद्यार्थियों को निखारने का कार्य करता रहा है।

PTM के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की खूबियों की भरपूर प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें