गढ़वा: मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव (टोला कड़िया) निवासी कलमुदिन अंसारी मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कलमुदिन अंसारी अपनी बहन को मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर ला रहे थे। इसी दौरान केतार मोड़ के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें