महिला के गर्दन पर चाकू मारकर किया घायल, रेफर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गढ़वा डंडई थाना क्षेत्र के चंदन प्रसाद की पत्नी रेणु देवी (30 वर्ष) पर अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि रेणु देवी घर में अकेली थीं, तभी एक युवक मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचा और अचानक उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक महिला जमीन पर गिर चुकी थीं और आरोपी फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहीं, डंडई थाना पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने की पुष्टि की है और कहा है कि जांच जारी है, जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें