गढ़वा सदर अस्पताल में सोलर कनेक्शन का तार और अन्य सामग्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। उपाधीक्षक डॉ. हरेन चंद्र महतो ने बताया कि जब बिजली की समस्या हुई, तो मिस्त्री को कनेक्शन जांचने के लिए भेजा गया। जांच के दौरान पता चला कि अस्पताल की छत पर लगे 63 वॉट के सोलर कनेक्शन का तार चोरी हो चुका है।
उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब 1 लाख रुपए की कीमत के तार और अन्य सोलर उपकरण उड़ा लिए। इस मामले में पुलिस को सूचना देने के लिए आवेदन दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने इस चोरी को लेकर चिंता जताई है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत बताई है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 135










