गढ़वा जिला पाल महासंघ का पुनर्गठन किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा 23 मार्च , रविवार को गढ़वा जिला पाल महासंघ के कार्यालय में महासंघ का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण गढ़वा जिले के विभिन्न गांवों से पाल समाज के अग्रणी लोग उपस्थित हुए।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक पारसनाथ पाल, सुखबीर पाल एवं संगठन मंत्री विश्वनाथ पाल की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पारसनाथ पाल ने की, जबकि संचालन जितेंद्र कुमार पाल ने किया। इस दौरान पाल समाज के विकास के लिए एक सशक्त टीम के गठन पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—

पदाधिकारी सूची:

  • अध्यक्ष: सुधीर कुमार पाल
  • उपाध्यक्ष: रामाधार पाल, सत्येंद्र पाल, रामेश्वर पाल
  • सचिव: रमेश प्रसाद पाल
  • उपसचिव: बुद्धदेव पाल, अजय पाल, सत्यम राज पाल
  • कोषाध्यक्ष: सुरेंद्र पाल
  • उपकोषाध्यक्ष: विवेकानंद पाल
  • मीडिया प्रभारी: जितेंद्र कुमार पाल
  • प्रवक्ता: रामनाथ पाल
  • कानूनी सलाहकार: विनोद पाल, विजय पाल

नवगठित टीम की प्राथमिकता

पुनर्गठन के पश्चात, अध्यक्ष सुधीर कुमार पाल ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य स्तर पर पाल महासंघ का सक्षम नेतृत्व समाज की समस्याओं के समाधान में सहायक हो सकता है। उन्होंने सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने और झारखंड स्तरीय नेतृत्व विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उपसचिव अधिवक्ता सत्यम राज पाल ने कहा कि बदलते समय के साथ हमें सकारात्मक सोच और बेहतर समन्वय के साथ समाज की समस्याओं की पहचान करनी होगी, जिससे अति पिछड़े वर्गों का विकास संभव हो सके।

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं पाल समाज के अभिभावक पारसनाथ पाल ने कहा कि समाज के विकास के लिए हमें एकजुट होकर सही दिशा में कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने एकता और संगठित प्रयासों पर बल दिया और अंत में सभी उपस्थित पाल बंधुओं का हार्दिक धन्यवाद किया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें