भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने रामनवमी पर डीजे बजाने की अनुमति की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। भाजपा नगर मंडल गढ़वा की ओर से रामनवमी पूजा जन्मोत्सव महापर्व के अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा डीजे साउंड बजाने पर लगाई गई आपत्ति के विरोध में उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया। नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम ने गढ़वा उपायुक्त से मिलकर रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति देने का आग्रह किया।

भाजपा नगर मंडल का कहना है कि पूर्व में कई सरकारी कार्यक्रमों में भी डीजे का इस्तेमाल किया गया है, इसके अलावा जेमम के कार्यक्रमों और प्रचार-प्रसार के दौरान भी डीजे बजाया जाता है, लेकिन प्रशासन उन्हें रोकता नहीं है। ऐसे में हिंदू त्योहारों के दौरान सरकार द्वारा आपत्ति जताना तुष्टिकरण की राजनीति को दर्शाता है।

नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अखाड़ों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है। इसलिए गढ़वा उपायुक्त से आग्रह किया गया है कि वे अपने स्तर से जल्द से जल्द डीजे बजाने की अनुमति प्रदान करें। यदि अनुमति नहीं दी जाती है, तो भाजपा नगर मंडल गढ़वा इस फैसले का घोर विरोध करेगा और उग्र आंदोलन करेगा। साथ ही, जरूरत पड़ने पर डीसी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

भाजपा नगर मंडल ने मांग की है कि सभी अखाड़ों और रामभक्तों को डीजे बजाने की अनुमति दी जाए ताकि सनातन धर्म के अनुयायी अपने आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव पूरी हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मदन मोहन

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें