संस्था ने कराया सैकड़ो जरूरतमन्दो व राहगीरों को भोजन:आकाश केशरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी व सब्जी व बुन्दिया रसगुल्ला वितरण किया गया. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे शोभित सर्राफ अपने जन्मदिन पे अपने माता पिता नवीन सर्राफ व रागिनी देवी तथा दादी शैल देवी के संग शामिल हुए व निशांत तिवारी (निखिल फार्मा)मेराल ने भी अपने खाश दिन पे सहयोग किया मोके पे उपस्थित नवीन सर्राफ ने कहा की सोशल वर्कर संस्था के द्वारा आयोजित फ़ूड फॉर हंगर जो इन युवायो द्वारा चलाया जा रहा है बहुत ही सराहनीय कार्य है मेरे पुत्र का मन था मे भी सप्ताहिक भंडारा का हिस्सा बन कर अपने जन्मदिन को खाश बनाए जिसमे मेने भी अपनी रुचि दिखाते हुए अपने पूरे परिवार संग शामिल ओर बहुत ही सुचारु रूप से लोगो के बिच भोजन वितरण हुआ लोगो के बिच प्रसाद बितरण कर मन काफी प्रफुलित हुआ इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाय कम होगी. सोशल वर्कर संस्था के युवायो के द्वारा यह काफी सराहनीय प्रयास है संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि शहर के लोग फ़ूड फॉर हंगर का प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे हैं. इसी कड़ी मे संस्था के 68वां सप्ताहिक भंडारा मे नवीन सर्राफ ने सहयोग किया पुरी टीम की ओर से शोभित को जन्मदिन कि बधाई दी गई इस अवसर पर सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप,बाला केशरी, यश गुप्ता, पयूष गुप्ता आदि मौजूद थे!

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें