जमीन विवाद में भवह ने भैसुर को मारपीट कर घायल कर दिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: जमीन के विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल

गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल संजय ठाकुर, जो कल्याणपुर गांव के निवासी हैं, को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संजय ठाकुर के अनुसार, उनके परिवार में अब तक जमीन का बंटवारा नहीं हुआ था, लेकिन उनका छोटा भाई उदय ठाकुर जबरदस्ती घर बना रहा था। जब संजय ठाकुर ने इसका विरोध किया, तो उदय ठाकुर की पत्नी सुनीता देवी ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद परिजनों ने घायल संजय ठाकुर को उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें