गढ़वा शहर थाना में शुक्रवार को ईद, रामनवमी पूजा व सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ संजय कुमार ने किया। मौके पर मुख्य रूप से एसडीपीओ नीरज कुमार, अंचल अधिकारी सफी खान, बीडीओ कुमार नरेंद्र नारायण, थाना प्रभारी बृज कुमार, नप के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार शामिल थे। इस दौरान आए हुए लोगों ने अपना अपना विचार व समस्या को रखा। उमेश अग्रवाल ने कहा कि स्टेशन रोड के लाइटिंग की व्यवस्था ओर जुलूस के दौरान आवागमन व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की बात को रखा। मुरली सोनी ने रामनवमी के दिन डीजे के उपयोग करने पर बल देते हुए कहा कि विभिन्न अखड़ा द्वारा डिजी की बुकिंग की गई है। ऐसे में जिला प्रशासन को अखाड़ा के भावना को समझते हुए थोड़ी डीजे के उपयोग पर ढील देना चाहिए। बैठक में उपस्थित सभी अखाड़ा के लोगो ने कहा कि गढ़वा में प्रत्येक वर्ष शांति पूर्ण तरीके से मनाते आ रहे है। इस बार भी शांति पूर्ण तरीके से रामनवमी मनाएंगे। इस दौरान एसडीओ संजय कुमार ने कहा कि आप सभी रामनवमी ईद ओर सरहुल शांति पूर्ण तरीके से मनाए। जिला प्रशासन सोशल मीडिया पर नजर बनाई हुई है। जो लोग धार्मिक उद्माद फैलने की कोशिश करेगा। उनके खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। सभी अखाड़ा के लोग इस आयोजन में जिला प्रशासन को हर संभव मदद करेंगे ऐसी उम्मीद है। आप अपने अपने अखाड़े से यह सुनिश्चित कराएंगे कि किसी तरह का उपद्रव न हो। बैठक में अलख नाथ पांडे, डॉ यासीन अंसारी, जे एम एम के प्रदेश प्रवक्ता धीरज दुबे, नप के प्रतिनिधि संतोष केशरी, उमेश अग्रवाल, मुरली श्याम सोनी, दौलत सोनी, चन्दन जायसवाल, राजकुमार मद्धेशिया, अनीता दत, अरविंद तूफानी, मदनी खान, मुजीबुर्रहमान, राजेश प्रसाद उर्फ करीमन, ओवर मुखिया कौशल्या देवी, अंचला मुखिया मुखराम भारती, शरीफ अंसारी आदि शामिल थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










