प्रथम मंगलवारी एवं सरहुल पूजा महोत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा 1 अप्रैल 2025, मंगलवार को प्रथम मंगलवारी के उपलक्ष्य में गोंड समाज की ओर से श्री रामलाला कुटी मंदिर, सोनपुरवा के प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सरहुल पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में भी विशेष आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आज स्टेशन रोड में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव प्रीतम गोंड, जिलाध्यक्ष हीरालाल गोंड, सह सचिव छोटन गोंड, कोषाध्यक्ष अंकित गोंड, महामंत्री सचिन गोंड, कोर कमेटी सलाहकार दिलीप गोंड, सोनू गोंड, युवा ब्रिगेड सदस्य सुरेंद्र गोंड, राजन गोंड समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जय सेवा, जय बड़ादेव, जोहार झारखंड, जय श्री राम!

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें