गढ़वा, 29 मार्च: शनिवार को जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था के तत्वावधान में बसंत बाहर रेस्टोरेंट में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने की। इस दौरान आगामी श्री रामनवमी पूजा महोत्सव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जायंट्स आस्था द्वारा गढ़वा मेन रोड पर, निर्देशक राजेश सोनी के आवास के पास, 6 अप्रैल 2025 (रविवार) को शाम 6 बजे से श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, अखाड़ों एवं झांकियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, अप्रैल और मई 2025 में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए भी बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी।
बैठक का संचालन पूर्व फेडरेशन सदस्य डॉ. अशोक सोनी, डॉ. आशीष कुमार और पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा ने किया। बैठक की शुरुआत में प्रशासनिक निर्देशक वेद प्रकाश शर्मा और ग्रुप आस्था के निर्देशक राजेश सोनी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।
सर्वसम्मति से तय किया गया कि 13 अप्रैल को मेडिकल कैंप, डेंटल कैंप, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर मजदूर भाइयों के बीच सत्तू शरबत वितरण का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, सचिव वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व फेडरेशन सदस्य एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक सोनी, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, डायरेक्टर डॉ. आशीष गुप्ता, निर्देशक गौतम कुमार, राजेश सोनी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक कश्यप, गौतम जायसवाल, रवि कुमार दास, आशुतोष कुमार, आशीष केशरी, बसंत कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










