सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: आज शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी, जिला डाटा मैनेजर सुजीत मुंडा, पुष्केश्वर मिश्रा, डॉ. महजबी यमानी, डॉ. गोरखनाथ पांडेय और डॉ. प्रीति सिंह तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कार्य ही कर्मियों की पहचान होती है। जो स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हैं, उनका योगदान समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से समन्वय स्थापित कर आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहिया को सहयोग करने का आह्वान किया। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बीडीओ या सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन होता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है। सम्मान उनकी प्रेरणा को और सशक्त बनाता है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका को राज्य में महिला बंध्याकरण के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त हुआ है, जो टीम वर्क का नतीजा है। आगे भी अन्य स्वास्थ्य क्षेत्रों में रंका को अग्रणी बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका, जिला का एकमात्र ऐसा अस्पताल है, जिसने रक्तदान शिविर का आयोजन कर जिला स्तर पर सम्मान प्राप्त किया।

कार्यक्रम को जिला डाटा मैनेजर सुजीत मुंडा और पुष्केश्वर मिश्रा ने भी संबोधित किया, जबकि संचालन बीटीटी आशीष गुप्ता ने किया।

सम्मानित स्वास्थ्य कर्मी:

महिला बंध्याकरण में योगदान: डॉ. महजबी यमानी

चिकित्सा सेवा में योगदान: डॉ. गोरखनाथ पांडेय

चलंत ग्राम चिकित्सा: डॉ. कृष्णा कुमार

दंत चिकित्सा: डॉ. अविनाश कुमार

प्रखंड सहिया सुविधाकर्ता: आशीष गुप्ता, अनुप कुमार, पिंकी कुमारी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर (राणपुरा, बरवाडीह, पूरेगाड़ा) से CHO: ज्योत्सना मिंज, दिल अफरोज, शशि तिर्की

अन्य सम्मानित स्वास्थ्य कर्मी: एमटीएस पंकज कुमार, एमपीडब्ल्यू मनदीप गुप्ता, जीएनएम किरण यादव, एएनएम सनारती टोपनो, सहनाज नयन सिन्हा, एरबीना कच्छप, सुमन खेस, जयमाला कुजूर, मुक्ति टोप्पो, सहिया साथी प्रमिला देवी, सीमा देवी, अनीता देवी, बाला देवी, सुनीता यादव, गायत्री देवी, राबिया बीबी, संगीता देवी

परिवार नियोजन क्षेत्र में योगदान: पीएमडब्ल्यू तरुण विश्वास, सहयोगी अनिल राम, बिपिन यादव

दंत चिकित्सा सहयोगी: सुधीर कुमार

प्रयोगशाला तकनीशियन (LT): मीरा कुमारी, खालिद अनवर

लिपिक: ललन राम

सम्मानित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें