भव्य कलश यात्रा के साथ रामकथा महोत्सव का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़देवी मुहल्ला स्थित नरगिर आश्रम द्वारा आज नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत् 2082 के शुभ अवसर पर विशाल कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई।

यह शोभायात्रा अयोध्या के परम पूज्य संत  अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य के सान्निध्य में नरगिर आश्रम से प्रारंभ होकर मेन रोड होते हुए साहिजना दानरो नदी के तट तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा।

कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष व बच्चियां शामिल हुईं। यात्रा के आरंभ में पूज्य प्रपन्नाचार्य जी द्वारा विधिपूर्वक कलश पूजन एवं संकल्प कराया गया। इसके बाद, पुष्पवर्षा के मध्य श्रद्धालुओं ने माता गढ़देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और यात्रा अपने गंतव्य की ओर अग्रसर हुई।

रामकथा महोत्सव 30 मार्च से 5 अप्रैल तक

आज से 30 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 10 बजे तक संगीतमय रामकथा का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न प्रसंगों की सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी।

आयोजन समिति सभी श्रद्धालुओं को पवित्र नवरात्र में दिव्य रामकथा सुनने हेतु सादर आमंत्रित करती है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें