समाजसेवी डॉ कुलदेव चौधरी मृतक के घर पहुंचकर सांत्वना दी, कहापी ड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा और नौकरी दे सरकार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा : मेराल प्रखंड के औरैया गाँव टोला लिखनियाँ निवासी सच्चिदानंद चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार चौधरी का रूस में निधन हो गया था। मृतक के परिवार का रो रोकर हाल बेहाल है। उनकी पत्नी के अलावा दो छोटे छोटे बच्चे हैं जिसकी उम्र क्रमशः 3 वर्ष की लड़की एवं 6 माह का लड़का है। सचिदानंद चौधरी के दो पुत्र थे, पहला पुत्र पहले ही गुजर गए थे और दूसरा रवि कुमार अब इस दुनियां में नहीं रहा। सचिदानंद चौधरी भी पहले से दुर्घटना में पैर से लाचार हैं। चलने फिरने में दिक्कत है। महर्षि वेद व्यास परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि परिजनों की जानकारी के अनुसार यह कम्पनी की लापरवाही प्रतीत होता है कि अगर उचित समय पर इलाज हो जाता तो शायद रवि की जान बच जाती। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि घटना के बाद भी कम्पनी के जबाबदेह लोग नदारद हो गए। वहाँ मजदूर धरना-प्रदर्शन करते रहे लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। अंततः सूबे के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी व पलामू सांसद विष्णु दयाल राम जी की पहल से मृतक का शव घर पहुंचा। स्थानीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी जी ने भी सदन में बात रखी है। इसके बावजूद भी मृतक परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। डॉ चौधरी ने रोजगार के मामले में सरकार को विफल बताया। अगर मजदूरों को रोजगार अपने राज्य में मिला होता तो विदेश जाने की भी जरूरी नहीं पड़ती और ऐसी घटना नहीं होती। ऐसी घटना से सरकार को सबक लेनी चाहिए। गढ़वा उपायुक्त और खासकर मैं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी को ध्यानाकृष्ट कराना चाहता हूँ कि इस घटना को संज्ञान लेते हुए गम्भीरता पूर्वक ठोस निर्णय लेते हुए मजदूर मृत्यु अधिनियम 1923 एवं अन्य विधि संगत मुआवजा की राशि भुगतान कराएं। जांचोपरांत अगर कहीं कम्पनी भी दोषी है तो मृतक परिवार को सहयोग कराएं ताकि परिवार का पालन पोषण हो सके। अगर कम्पनी सहयोग नहीं करती है तो परिजन एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में मुकदमा करेंगे। साथ ही बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई लिखाई की जिम्मेवारी सरकार उठाये और परिवार के किसी सदस्य को अनुकंपा की नौकरी दे। मौके पर शिवचंद चौधरी, सचिदानंद चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, सुरेश चौधरी, अनुज चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, जगदीश बिंद, फुलरी देवी, संगीता देवी, शशिकला देवी आदि उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें