झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सोनू यादव ने किया पेट्रोल पंप का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रमकंडा प्रखंड के मुड़खुड़, में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोनू यादव ने आज मुड़खुड़ में एक नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान सोनू यादव ने कहा, “इस पेट्रोल पंप से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। हमारी पार्टी हमेशा विकास और जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है।”

समारोह में झामुमो के राजकिशोर यादव अरविंद यादव ओम प्रकाश यादव हरिओम यादव नेताओं और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस दौरान लोगों ने नेता सोनू यादव का स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पेट्रोल पंप के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं और झामुमो नेता सोनू यादव को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें