जेनरल पूजा समिति करेगी अखाड़ों का सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा रामनवमी पूजा जेनरल समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन जय भवानी संघ के पास स्थित शिव मंदिर परिसर में किया गया। समिति की स्थापना वर्ष 2011 में हुई थी। इस वर्ष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष रोहित कुमार छोटू ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर रथ यात्रा, जुलूस, झांकी और भंडारा जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें भाग लेने वाले सभी अखाड़ों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्णायक मंडली के निर्णय के आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

समिति के सदस्य उमेश कश्यप ने कहा कि एक समय था जब गढ़वा के लोग पलामू जाकर जुलूस देखते थे, लेकिन अब गढ़वा में ही इतने भव्य आयोजन होते हैं कि लोग यहीं आकर्षित होते हैं। रामनवमी के दिन शहर में निकलने वाले आकर्षक रथ और झांकियों के निर्माता एवं प्रतिभागी अखाड़ों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

समिति के संरक्षक मुरली श्याम सोनी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जाएगा और सभी भाग लेने वाले अखाड़ों को समिति की ओर से सम्मान दिया जाएगा।

इस मौके पर गोपाल सोनी, अरविंद पटवा, टिंकू गुप्ता, विवेक कुमार, संजीव दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें