कसौधन वैश्य समाज महिला मंच द्वारा श्रीराम नवमी पूजन व जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा कार्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: कसौधन वैश्य समाज महिला मंच द्वारा श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर राम भक्तों के लिए मेन रोड स्थित कोयल इलेक्ट्रोनिक्स के पास शीतल पेयजल, मुरब्बा, गुड़ व चने की व्यवस्था की गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा महिला थाना प्रभारी अलीसा कुमारी एवं वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष रविंद्र जयसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन उमेश कश्यप द्वारा किया गया।

मुख्य रूप से ‘जेनरल’ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुरलिश्यम सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम में अलीसा कुमारी ने कहा कि “पिछले वर्ष भी महिला मंच द्वारा यह आयोजन किया गया था। यह गर्व की बात है कि महिलाएँ आज समाज सेवा में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं।”

महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप ने कहा कि “हमारा मंच हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेता है, चाहे वह रक्तदान हो, पुराने वस्त्रों का वितरण हो या ठंड में कम्बल वितरण—हर क्षेत्र में महिलाएं आगे रहती हैं। हम सभी रामभक्तों से आग्रह करते हैं कि हमारी स्टॉल पर आकर शीतल पेयजल और मिष्ठान्न का आनंद लें।”

इस अवसर पर मंच की सचिव अर्चना कश्यप, उपाध्यक्ष नमिता कश्यप, कोषाध्यक्ष निधि कश्यप, संगठन मंत्री सीमा कश्यप सहित ममता कश्यप, गुड़िया कश्यप, प्रतिमा कश्यप, ललिता कश्यप, सोनी कश्यप, वंदना कश्यप, पूजा कश्यप, शोभा कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप, दिनेश कश्यप, मनोज कश्यप, विवेक कश्यप एवं ईश्वर कश्यप उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें