गढ़वा-रेहला सड़क पर नकदरवा के समीप टेंपो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा-रेहला मुख्य सड़क पर नकदरवा के पास टेंपो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। घायल युवक को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृत युवक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के सीधे खुर्द गांव निवासी अशर्फी राम के 21 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजीत रविवार की शाम मोटरसाइकिल से गढ़वा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नकदरवा के समीप सामने से आ रहे एक ऑटो ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें