गढ़वा जिले के रमन गांव निवासी मंटू कुमार की 20 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते उसे डांट-फटकार लगाई गई थी। इससे आक्रोशित होकर खुशी कुमारी ने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर तुरंत रमन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया।
गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पुनः हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 427










