सोन नदी से लेकर कवाड़ी मझिगवां मंदिर परिसर तक उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गढ़वा कांडी शिनवार को हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा सोन नदी के तट से शुरू होकर मंदिर परिसर तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं, जिनके पीछे-पीछे ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं का कारवां चलता रहा।
पूरे मार्ग को फूलों और तोरण द्वारों से सजाया गया था। श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, यह कलश यात्रा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत है, जो अगले कुछ दिनों तक भजन कीर्तन से लेकर भंडारा का भी आयोजन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा। हनुमान मंदिर के निर्माण में मुख्य रूप से सीताराम यादव राजेंद्र यादव महेंद्र यादव विनय यादव राकेश यादव आयुस यादव इत्यादि लोग शामिल थे।
स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। क्षेत्र के संत-महात्मा और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने का आमंत्रण दिया है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










