झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा, 28 मार्च: के.के. यादव की अध्यक्षता में झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की कार्य समिति की बैठक संपन्न हुई। श्री यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में उपस्थित सभी मंचासीन पदाधिकारी और पेंशनरों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। बैठक का मुख्य एजेंडा में विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि, कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय का अनुमोदन, कल्याण कोष और सदस्यता अभियान पर विचार-विमर्श, ग्रीष्मकाल में कार्यालय का समय निर्धारण, मृत पेंशनरों के लिए शोक सभा और प्राप्त शिकायतों पर विचार किया जाना था।

सभा में बृजनंदन प्रसाद, श्रवण कुमार, हरिवंश राम, के.के. मेहता, श्याम बिहारी राम, सुरेंद्र चौबे और गोपाल राम ने अपने-अपने विचार एजेंडा के अनुसार प्रस्तुत किए। मंच का संचालन अशर्फी राम सचिव ने किया। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग द्वारा बिना सूचना के टीडीएस काटा गया है, जो गलत है, इसकी वापसी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। यहां तक कि एक चपरासी से भी आयकर टीडीएस की कटौती कर दी गई है, जबकि वह आयकर के दायरे से बाहर है।

सर्व समिति ने निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए:

  1. विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई।
  2. कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत आय एवं व्यय प्रतिवेदन को सदन पोर्टल पर रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।
  3. केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं किए जाने पर संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया।
  4. होली जैसे त्योहारों में भी केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता चालू नहीं किया गया।
  5. अप्रैल माह से कार्यालय का समय और बैठकों का समय ग्रीष्मकाल को देखते हुए प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक रखने का प्रस्ताव पारित किया गया, इसके बाद कार्यालय पूर्व की भांति यथावत रहेगा।
  6. देवबंड्स राम शिक्षक द्वारा लिखित शिकायत पत्र दिए जाने पर उसके निराकरण हेतु विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया।
  7. दुर्योधन चौबे शिक्षक और राम लखन प्रजापति के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर शोक सभा आयोजित करने और मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोक संकट परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने हेतु भगवान से प्रार्थना करने का निर्णय लिया गया।

अंत में अध्यक्ष के संबोधन के उपरांत सभा की समाप्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर गोपाल राम, सुरेंद्र चौबे, अमरनाथ गुप्ता, श्याम बिहारी राम, संतोष कुमार, अशर्फी राम, जोखु प्रसाद, के.के. मेहता, सरजू प्रसाद गुप्ता, वैद्यनाथ सिंह, सुदामा राम, श्रवण कुमार, बृजनंदन प्रसाद, नपुरी देवी, राजपति देवी, जानवी बीवी, शशि भूषण राम, देवांश राम, सुनेश्वर राम, सत्येंद्र सिंह, मधुसूदन राम, रामाधार यादव आदि उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें