गढ़वा: जरूरतमंदों के बीच लायंस क्लब ने किया नि:शुल्क छाता वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ऑसम द्वारा समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क छाता वितरित किए गए। यह कार्यक्रम गढ़वा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आयोजित किया गया ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंच सके।

इस अवसर पर लगभग 100 जरूरतमंदों को बारिश से बचाव के लिए छाता दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. असजद अंसारी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इसका मुख्य ध्येय है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसून के कारण लगातार हो रही बारिश से गरीब और असहाय लोग अत्यधिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें छाता उपलब्ध कराना एक छोटी-सी लेकिन सार्थक पहल है।

क्लब के सचिव उपेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह कार्यक्रम क्लब के वार्षिक सेवा प्रकल्पों का हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे कई जनसेवी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 100 लोगों को छाते वितरित किए गए हैं, जिनमें रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर, दुकानदार, महिलाएं और अन्य जरूरतमंद शामिल हैं।

छाता प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में खुशी और उत्साह देखा गया। कई लोगों ने कहा कि बारिश के दिनों में छाता न होने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब छाता मिलने से उन्हें काम पर जाने में सुविधा होगी और वे बारिश से भीगने से बच सकेंगे।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ. असजद अंसारी, सचिव उपेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष अनिल सोनी, सदस्य सरोज सिंह, डॉ. सुशील कुमार, पूनम चंद कांस्यकार तथा लायंस ग्रीन के सक्रिय सदस्य उमेश अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें