जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) आर. जी. पांडे ने सदर अस्पताल, गढ़वा का औचक निरीक्षण किया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासनिक सतर्कता लगातार बनी हुई है। उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रतिदिन अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) आर. जी. पांडे ने सदर अस्पताल, गढ़वा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसएनसीयू, लेबर वार्ड, गायनी ऑपरेशन थिएटर, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड, महिला वार्ड, किचन, मेडिकल स्टोर और ब्लड यूनिट का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकांश विभागों में स्टाफ की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई।

डीएसओ ने बताया कि उन्होंने सभी विभागों की स्थिति का अवलोकन कर एक रिपोर्ट तैयार की है। निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जा रही सेवाओं, अस्पताल की साफ-सफाई और खानपान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि रसोई से परोसा जा रहा भोजन ठीक-ठाक एवं व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के समय ऑर्थो सर्जन डॉ. नौशाद को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात पाया गया, जो अस्पताल की सतर्क व्यवस्था को दर्शाता है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें