स्व. शिबू सोरेन “गुरुजी” के निधन पर रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित हुई शोक सभा चिकित्सा पदाधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रंका (गढ़वा)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन “गुरुजी” के आकस्मिक निधन पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि “झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता, दलितों, वंचितों और शोषितों के सशक्त समर्थक, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन राज्य की राजनीति और सामाजिक न्याय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।” उन्होंने आगे कहा कि शिबू सोरेन जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। महाजनी प्रथा और शोषण के खिलाफ उनके संघर्ष ने लाखों लोगों को जागरूक और प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन संघर्ष, साहस और समर्पण का प्रतीक है। उनके निधन से झारखंड ने एक महान मार्गदर्शक को खो दिया है, जिसकी कमी सदैव खलेगी।

शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवार, उनके समर्थकों एवं समस्त झारखंडवासियों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

इस अवसर पर डॉ. गोरखनाथ पांडेय, डॉ. इश्तेयाक, ल्लान राम, दिनेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज विश्वकर्मा, किरण यादव सहित कई चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें