गढ़वा: मां गढ़देवी मंदिर में 35 वर्षों से हो रही है भव्य सजावट, श्रद्धालुओं को वितरित किया जाता है प्रसाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा शहर स्थित प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर में श्रद्धा और सेवा की एक मिसाल देखने को मिलती है, जहां लगातार 35 वर्षों से राजीव रंजन उर्फ चिंटू पटवा द्वारा मंदिर की भव्य सजावट की जाती है एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। उनकी सेवा भावना को लेकर स्थानीय लोग उनकी सराहना करते हैं।

मंदिर के मुख्य पुजारी राजन पांडे नियमित रूप से पूजा-अर्चना कराते हैं और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हैं। मंदिर के संचालन एवं निर्माण में मां गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति की अहम भूमिका है, जिसके अध्यक्ष हैं विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी।

समिति के अन्य सक्रिय सदस्य एवं सहयोगी में वार्ड नंबर 7 के पार्षद विनोद प्रसाद उर्फ करीमन, अरविंद पटवा, चिंटू पांडे, मोनू पांडे, जवाहर चंद्रवंशी, अरविंद केसरी, जय पटवा, साहिल पटवा, उमेश केशरी एवं गुड्डू चंद्रवंशी शामिल हैं। ये सभी सदस्य मंदिर की व्यवस्था, सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं।

मां गढ़देवी मंदिर न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समर्पण और सामूहिक सहयोग का भी प्रतीक बन गया है।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें