रक्षा बंधन पर भाई-बहन के रिश्ते में बंधा स्नेह का डोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक देखी गई। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मिठाई की दुकानों और राखी के स्टॉल पर भी भीड़ रही।
नगर के विभिन्न मंदिरों में बहनों ने भाइयों के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। घर-घर में उत्सव जैसा माहौल रहा। दूर-दराज से आए भाई-बहन एक-दूसरे से मिलकर भावुक भी हुए। रक्षाबंधन ने एक बार फिर भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, स्नेह और अपनापन का संदेश दिया।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें