गढ़वा। बड़े दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि प्रांतीय यादव महासभा कार्यसमिति सदस्य, झारखंड, पुनमश्री यादव के पति प्रोफेसर नागेंद्र कुमार यादव का आकस्मिक निधन उनके वर्तमान निवास स्थान गढ़वा (बिजली कॉलोनी के बगल) में हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रांतीय यादव महासभा, गढ़वा जिला के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “प्रो. नागेंद्र कुमार यादव सरल, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करे।”
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार को गढ़वा के स्थानीय श्मशान घाट सरस्वती नदी में किया जाएगा, जिसमें परिजन, रिश्तेदार, समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 323










