गढ़वा। अन्नराज नावाडीह गांव स्थित अन्नराज डैम में रविवार को डूबने से 16 वर्षीय छात्र आयुष चौबे की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। कक्षा 12 का छात्र आयुष अपने तीन दोस्तों के साथ डैम घूमने आया था। सभी बहाव वाले हिस्से में नहा रहे थे, तभी आयुष पानी में कूद गया, लेकिन वापस नहीं निकला।
उसे बचाने के लिए उसका साथी रूपरंजन मिश्रा भी पानी में कूद पड़ा, जिसे मौके पर मौजूद मछुआरों और गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, दो अन्य दोस्त घटनास्थल से फरार हो गए।
सूचना पर थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डैम किनारे से आयुष की टी-शर्ट और लोअर बरामद हुई। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर खोजबीन शुरू की, लेकिन डैम की गहराई और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू कार्य काफी मुश्किल रहा।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 881










